राम कथा विषयक चित्रों सचित्र पाण्डुलिपियों, मूर्तियों, रामलीला व अन्य प्रदर्श कलाओं से सम्बन्धित सामग्री अयोध्या परिक्षेत्र के पुरावशेषो, दुर्लभ सांस्कृतिक सम्पदा व प्रदर्श कलाओं व अनुकृतियों एंव द्दायाचित्रों के संकलन व परिरक्षण करने के उद्देश्य से रामकथा संग्रहालय की स्थापना वर्ष १९८८ में तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में की गयी। संग्रहालय में अभी तक ९७१ कलाकृतियों का संकलन हो चुका है, जिसमें से १७० कलाकृतियों को संग्रहालय वीथिकाओं में प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शित सामग्री में प्रस्तर कलाकृति ६१, मिट्टी की ४०, हाथी दॉत-३, काष्ठ -३, धातु सामग्री-३०, वस्त्र सामग्री-९ तथा थाईलैंड की कला सामग्री-२१ के अतिरिक्त अस्थाई रूप से थाईलैड की अन्य प्रदर्श सामग्री-१९ तथा कलाप्रदर्शनी के ८८ चित्रो को प्रदर्शित किया गया है। कलाकृतियों का प्रदर्शन शोकेशेज व पैडेस्टल तथा डिस्प्ले बोर्डस पर किया गया है। राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में संग्रहीत राम, लव एवं कुश की प्राचीन प्रस्तर मूर्तियों की फाइबर अनुकृतियां तैयार कराकर संग्रहालय में प्रदर्शित की गई है।
विद्यार्थियों, शोधार्थियों व कला जिज्ञासुओं के लिए संग्रहालय में इतिहास, कला व संस्कृति और रामकथा विषयक संदर्भ पुस्तकालय की स्थापना की गयी है। लगभग ७५० संदर्भ पुस्तकों का संकलन हो चुका है।
शैक्षिक गतिविधियों के अन्तर्गत माह अप्रैल रामकथा पर चित्रकला प्रदर्शनी, माह जुलाई में रामकथा चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। माह अगस्त में रामकथा बाल चित्रकला प्रतियोगिता तथा माह नवम्बर में विद्याथियों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त समय-सयम पर राम नवमी आदि के अवसर पर विशिष्ट व्याख्यानों का आयोजन भी किया जाता है।
1. | प्रवेश शुल्क | निःशुल्क |
2. | साप्ताहिक अवकाश | सोमवार |
3. | अन्य अवकाश | द्वितीय शनिवार के पश्चात आने वाला रविवार तथा अन्य राजपत्रित अवकाश |
4. | भ्रमण समय | १०:३० पूर्वान्ह से ४:३० अपरान्ह |
5. | दूरभाषᅠ/फैक्स | 05276-232311 |